Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2018 10:39 PM
हिमाचल प्रदेश मत्रिमंडल की बैठक 9 जुलाई को होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अगले महीने होने वाले मानसून सत्र की तारीखों पर कैबिनेट मुहर लगा सकती है।
शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश मत्रिमंडल की बैठक 9 जुलाई को होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अगले महीने होने वाले मानसून सत्र की तारीखों पर कैबिनेट मुहर लगा सकती है। जयराम सरकार का पहला मानसून सत्र अगस्त माह में प्रस्तावित है। इसके अलावा बैठक में सरकार नौकरियों का पिटारा भी खोल सकती है, साथ ही टी.सी.पी. से जुड़े मुद््दे भी कैबिनेट बैठक में चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री की बजट व अन्य जनसभाओं में की गई घोषणाओं को भी मंजूरी मिल सकती है।
चीनी के दाम 5 रुपए घटाने पर भी हो सकता है फैसला
मंत्रिमंडल की बैठक में डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिलने वाले सस्ती चीनी के दाम 5 रुपए घटाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। हालांकि पिछली कैबिनेट बैठक में इस विषय पर चर्चा जरूर हुई लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका था। इसके अलावा बैठक में मानसून के शुरूआती दिनों में हुए नुक्सान पर भी चर्चा हो सकती है तथा मानसून के आगामी दिनों में इससे निपटने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही बैठक में मानसून को लेकर अधिकारियों को आगामी दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।