Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2018 03:52 PM
हिमाचल प्रदेश मैडीकल ऑफिसर संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयारी कर ली है और संघ के प्रदेश महासचिव डा. पुष्पेन्द्र वर्मा ने सरकार को चेताया है कि बार-बार सरकार से वार्ता होने के बावजूद भी पी.जी. पॉलिसी के लिए कोई मसौदा तैयार नहीं...
हमीरपुर (अरविंदर): हिमाचल प्रदेश मैडीकल ऑफिसर संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयारी कर ली है और संघ के प्रदेश महासचिव डा. पुष्पेन्द्र वर्मा ने सरकार को चेताया है कि बार-बार सरकार से वार्ता होने के बावजूद भी पी.जी. पॉलिसी के लिए कोई मसौदा तैयार नहीं किया गया है जबकि 6 जनवरी को परीक्षा होना तय है। उन्होंने पी.जी. पॉलिसी को बनाने की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर बैंक गारंटी को खत्म किया जाना चाहिए।
नियमित डी.पी.सी. कर जल्द भरे जाएं पद
उन्होंने कहा कि नियमित डी.पी.सी. नहीं हो पा रही है, जिस कारण सालों से बी.एम.ओ., सी.एम.ओ., डिप्टी डायरैक्टर के पद नहीं भरे जा रहे हैं और बिना प्रमोशन के ही अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि डाक्टरों से हो रहे कुठाराघात को दूर किया जाए और एक्सटैंशन प्रशासनिक पदों पर न की जाए और नियमित डी.पी.सी. कर जल्द पदों को भरा जाए।
आश्वासन के बावजूद नहीं बनी पी.जी. पॉलिसी
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश मैडीकल ऑफिसर संघ लंबे समय से पी.जी. पॉलिसी बनाने की मांग करता आया है और पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय में भी संघ ने मांग को पूरा करवाने के लिए हड़ताल का रास्ता तक अपनाया था और अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर पी.जी. पॉलिसी के लिए मिले आश्वासन के बावजूद भी पॉलिसी नहीं बनाए जाने पर संघ ने कड़ा रोष व्यक्त किया है।