Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2019 06:32 PM
प्रदेश भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र को राष्ट्रहित में बताते हुए नए और विकसित भारत की परिकल्पना करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस 55 साल के राज में नहीं कर सकी वह भाजपा ने मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 5...
शिमला (योगराज): प्रदेश भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र को राष्ट्रहित में बताते हुए नए और विकसित भारत की परिकल्पना करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस 55 साल के राज में नहीं कर सकी वह भाजपा ने मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 5 साल में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को तय करना है कि उन्हें देश हित में काम करने वाली पार्टी के साथ चलना है या अलगाववादी और देश विरोधी ताकतों का साथ देने वाली पार्टी के साथ चलना है।