MC शिमला तहबाजारियों को हटाने के बजाय करेगी पंजीकृत (Video)

Edited By Ekta, Updated: 14 Oct, 2019 03:23 PM

नगर निगम शिमला तहबाजारियों को हटाने के बजाय उन्हें पंजीकृत करेगी। शहर में तहबाजारी के कारण बाजारों में लोगों का चलना मुश्किल हो गया है और उन्हें आने जाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कोई हादसा होने पर लोअर बाजार और राम बाजार...

शिमला (तिलक): नगर निगम शिमला तहबाजारियों को हटाने के बजाय उन्हें पंजीकृत करेगी। शहर में तहबाजारी के कारण बाजारों में लोगों का चलना मुश्किल हो गया है और उन्हें आने जाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कोई हादसा होने पर लोअर बाजार और राम बाजार में गाड़ियों को अस्पताल पहुंचने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार निगम द्वारा तहबाजारियों को हटाने की मुहिम भी चलाई गई, लेकिन बाद में दोबारा यह वहीं अपनी दुकान सजा लेते हैं। हाल ही में निगम द्वारा कई गई वीडियोग्राफी में 1095 तहबाजारियों का आंकड़ा सामने आया था। इसमें से ज्यादातर बाहरी राज्यों के लोग हैं जो बिना शुल्क दिए यहां अपनी दुकानें लगा रहे हैं। अब नगर निगम ने इनका पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। 
PunjabKesari

पहले चरण में 568 तहबाजारियों का पंजीकरण किया जाएगा और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही इन्हें आई कार्ड जारी किया जाएगा। जिसे दिखाने के बाद ही नगर निगम उन्हें यहां बैठने की इजाजत देगा। शिमला नगर निगम के महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि शहर में तहबाजारी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने फैसला किया है कि तहबाजारियों के आई कार्ड बनाए जाएगें और उन तहबाजारियों को ही यहां बैठने की इजाजत दी जाएगी, जिनको नगर निगम ने आई कार्ड जारी किया गया होगा।
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि नगर निगम में शहर के कुल 168 तहबाजारी पंजीकृत हैं, जोकि नगर निगम को बैठने का किराया अदा करते हैं, जबकि शहर में टोटल 11 सौ के करीब तहबाजारी है. महापौर का कहना है कि तहबाजारियों का पंजीकरण करने के बाद किसी ओर को आई कार्ड जारी किया जाएगा। न ही किसी का पंजीकरण किया जाएगा, जो बिना कार्ड बैठेगा उसके खिलाफ सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!