MC ने सैहब कर्मचारियों को जारी किया बोनस, नियमित कर्मियों को मिला एडवांस

Edited By Vijay, Updated: 12 Nov, 2020 05:52 PM

mc issued bonus to sehab employees

दीपावली को लेकर नगर निगम ने सैहब सोसायटी कर्मचारियों को 1500 रुपए बोनस जारी कर दिया है। प्रशासन की ओर से वीरवार को कर्मचारियों के खातों में बोनस डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार कर्मचारियों को 1500 रुपए दीपावली का तोहफा प्रशासन की ओर से...

शिमला (वंदना): दीपावली को लेकर नगर निगम ने सैहब सोसायटी कर्मचारियों को 1500 रुपए बोनस जारी कर दिया है। प्रशासन की ओर से वीरवार को कर्मचारियों के खातों में बोनस डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार कर्मचारियों को 1500 रुपए दीपावली का तोहफा प्रशासन की ओर से दिया गया है। इससे सैहब सोसायटी के करीब साढ़े 800 से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार तक सभी कर्मचारियों को बोनस जारी कर दिया जाएगा, वहीं नगर निगम के प्रत्येक नियमित कर्मचारी को प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपए एडवांस के तौर पर प्रदान किए गए हैं।

प्रशासन हर साल कर्मचारियों की मांग पर एडवांस देता है। इस बार 20,000 रुपए कर्मचारियों को ऋण के तौर पर दिए गए हैं जिसकी रिकवरी कर्मचारियों से किस्तों में प्रशासन करेगा। इस एडवांस पेमैंट का भुगतान कर्मचारी 10 किस्तों में कर सकते हैं। नगर निगम के करीब 650 कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। यह राशि निगम के फंड से ऋण स्वरूप दी जाएगी। एमसी 1 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि को कर्मचारियों को एडवांस के रूप में देगा, जिसका भुगतान बाद में कर्मचारी कर सकेंगे।

डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान का कहना है कि सैहब कर्मचारियों को हर साल बोनस दिया जाता है। इस बार भी 1500 रुपए बोनस कर्मचारियों को दिया जा रहा है। सैहब कर्मचारियों ने कोविड के दौरान बेहतरीन कार्य किया है। जहां हर ओर संक्रमण फैलने का खतरा अब तक बना हुआ है, वहीं पिछले 8 महीनों से सैहब कर्मचारी रोजाना फील्ड में उतर कर अपनी जान को जोखिम में डालकर शहर की सफाई व्यवस्था संभाले हुए हैं, साथ ही घरों से कूड़ा एकत्रित कर स्वच्छता बनाए हुए हैं, ऐसे में इनका योगदान सबसे अधिक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!