MC Election : BJP के इन नेताओं ने संभाला शिमला में मोर्चा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Jun, 2017 09:14 PM

mc election  these bjp leaders including satti have taken the lead in shimla

नगर निगम के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित भाजपा के करीब 1 दर्जन विधायकों ने शिमला में मोर्चा संभाल लिया है।

शिमला: नगर निगम के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित भाजपा के करीब 1 दर्जन विधायकों ने शिमला में मोर्चा संभाल लिया है। वहीं सांसद वीरेंद्र कश्यप और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सहित मोर्चों व प्रकोष्ठ के नेता भी मैदान में डट गए हैं। भाजपा की तरफ से मुख्य रूप से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल और विधायक सुरेश भारद्वाज ने चुनाव मैदान में मोर्चा संभालकर प्रचार आरंभ कर दिया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक रविंद्र सिंह रवि और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी शहर में लोगों से मिले। हालांकि पार्टी के अधिकांश नेता 9 जून से वार्ड स्तर पर चुनाव मैदान में डट जाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की भी शीघ्र शिमला पहुंचने की उम्मीद है। 

भाजपा के ये नेता भी पहुंचे शिमला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा इस समय विधायक महेंद्र सिंह, रिखी राम कौंडल, वीरेंद्र कंवर, के.एल. ठाकुर, विजय अग्रिहोत्री, गोविंद शर्मा, डा. राजीव सहजल, विक्रम ठाकुर, सुरेश कश्यप, डा. अनिल धीमान, हंसराज, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व सी.पी.एस. सुखराम चौहान, इंदु गोस्वामी और विशाल चौहान शिमला पहुंच गए हैं। पूर्व भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के नेता भी पार्टी के पक्ष में चुनाव कर रहे हैं। 

रूठों को मनाने में डटे रहे नेता
भाजपा के नेता बुधवार को रूठों को मनाने में डटे रहे। ऐसे नेता जो अधिकृत पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं, उनको नाम वापस लेने के लिए राजी किया जा रहा है। नाम 8 जून को वापस लिए जा सकेंगे, ऐसे में यदि कोई नेता नाम वापस नहीं लेता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

वसुंधरा राजे 8 जून को पहुंचेंगी शिमला
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 8 जून को शिमला पहुंचने की संभावना है। उनका 9 जून को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वे मुख्य रूप से केंद्र सरकार की 3 साल की उपलब्धियों को लेकर मीडिया से रू-ब-रू होंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!