Edited By Ekta, Updated: 27 Aug, 2019 03:00 PM
अक्सर लोग कुछ नया, अलग और थ्रिलिंग करना चाहते हैं। ऐसे में मन में सबसे पहला ख्याल आता है पैराग्लाइडिंग। बादलों के ऊपर दुनिया का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। जहां एक मन में बेहद उत्साह होता है, वहीं दूसरी ओर थोड़ा डर भी लगता है। कई बार...
कुल्लू (दिलीप): अक्सर लोग कुछ नया, अलग और थ्रिलिंग करना चाहते हैं। ऐसे में मन में सबसे पहला ख्याल आता है पैराग्लाइडिंग। बादलों के ऊपर दुनिया का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। जहां एक मन में बेहद उत्साह होता है, वहीं दूसरी ओर थोड़ा डर भी लगता है। कई बार पैराग्लाइडिंग का शौक युवाओं को महंगा भी पड़ जाता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पैराग्लाइडिंग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां ऊंचाई पर युवक चढ़ तो गया लेकिन इसके बाद उसके दिल में डर बैठ गया कि शायद वो कहीं गिर न जाए। वह बार-बार कह रहा है कि पैराशूट लैंड करो। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे वो चिल्ला रहा है और साथ ही गालियां भी निकाल रहा है। बता दें कि यह वीडियो 1 अगस्त का बताया जा रहा है। दरअसल प्रतिबंध के बावजूद विदेशी पैराग्लाइडर पायलट पैराग्लाइडिंग को उतर रहे हैं।