Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Aug, 2017 07:05 PM
थाना कुल्लू के अंतर्गत देवभूमि को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है।
कुल्लू: थाना कुल्लू के अंतर्गत देवभूमि को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को रिश्ते में उसके नाना ने ही हवस का शिकार बना लिया। नाबालिग लड़की मानसिक रूप से पूरी तरह विकसित नहीं है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की माता का चाचा बच्ची को उस समय अपने साथ ले गया जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे। लड़की की मां जब खेत से वापस घर लौटी तो बेटी को घर में न पाकर उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान महिला जब अपने चाचा के घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। महिला ने जब दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाया तो दरवाजा खुल गया और अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में नाबालिग लड़की रो रही थी।
पीड़िता के साथ पुलिस थाने पहुंची मां
महिला ने बच्ची के साथ महिला थाना में पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। पुलिस ने 14 साल की लड़की की मैडीकल जांच प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। सब इंस्पैक्टर प्रेम चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ए.एस.पी. निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।