पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल, 52 कर्मचारियों के हुए तबादले

Edited By kirti, Updated: 01 Jul, 2018 12:04 PM

mass shuffle in shimla police department

शिमला जिला के पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। इसके तहत एन.जी.ओ. ग्रेड-टू के 52 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें एक इंस्पैक्टर, 2 सब इंस्पैक्टर, 4 ए.एस.आई., 29 हैडकांस्टेबल और 16 कांस्टेबल शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने...

शिमला : शिमला जिला के पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। इसके तहत एन.जी.ओ. ग्रेड-टू के 52 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें एक इंस्पैक्टर, 2 सब इंस्पैक्टर, 4 ए.एस.आई., 29 हैडकांस्टेबल और 16 कांस्टेबल शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने इंस्पैक्टर रीनू को पी.एल. कैंथू से महिला थाना प्रभारी न्यू शिमला लगाया है। सब इंस्पैक्टर मदन को पी.एल. कैंथू से पुलिस स्टेशन सदर, प्रेम को महिला थाना से पी.एल. कैंथू लगाया गया है। ए.एस.आई. रूपेंद्र को पुलिस थाना सदर से एस.आई.यू., केशव को पी.एल. कैंथू से बालूगंज थाना, कृष्णा को महिला थाना से ट्रैफिक विंग, हेम चंद को पी.एल. कैंथू से पुलिस थाना सदर लगाया गया है। हैडकांस्टेबल परमानंद को पुलिस थाना ढली से महिला थाना, नरेश को पी.एल. कैंथू से पुलिस थाना कुपवी भेजा गया है।

इसके साथ ही हैडकांस्टेबल अनिल कुमार को पी.एल कैंथू से पुलिस पोस्ट लक्कड़बाजार, राजेंद्र को पी.एल. कैंथू से बालूगंज थाना, चंद्रमोहन को ट्रैफिक से पुलिस थाना ढली, हरिकृष्ण पी.एल. कैंथू से ट्रैफिक विंग, सुबोध पी.एल. कैंथू से ठियोग थाना, संजय कुमार पी.एल. कैंथू से ठियोग, सोहन लाल पी.एल. कैंथू से पुलिस पोस्ट  संजौली, राजेद्र सिंह पी.एल कैंथू से बालूगंज थाना, राकेश कुमार पी.एल. कैंथू से पी.ए.आर. गानवी, चमन पी.एल. कैंथू से जुब्बल थाना, राजेश जुब्बल थाना से बालूगंज थाना, मदन पी.एल. कैंथू से पी.पी. टिक्कर, कुलदीप पी.एल. कैंथू से रोहड़ू, सुरेश पी.एल. कैंथू से पुलिस पोस्ट लक्कड़ बाजार, जसवंत पी.एल कैंथू से रामपुर थाना, नरेंद्र बालूगंज थाना से एस.आई.यू, गोविंद व प्रेम पी.एल. कैंथू से कुपवी थाना, रजनीश पी.एल. कैंथू से छोटा शिमला थाना, सरवण पी.एल. कैंथू से ट्रैफिक विंग, ललित ढली थाना से एस.पी. ऑफिस, कौशल्या पी.एल. कैंथू से ट्रैफिक विंग, महिला हैड-कांस्टेबल सुरेश नेरवा थाना से पुलिस पोस्ट देहा भेजा गया है। इसके साथ ही एच.एच.सी. निर्मल को पुलिस पोस्ट लक्कड़ बाजार से न्यू शिमला और प्रताप को ट्रैफिक विंग भेजा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!