Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Dec, 2017 05:16 PM
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज क्रिसमस के लिए पूरी तरह से सज गई है। क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के होटल दुल्हन की भांति सज गए हैं। होटलों में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर तरह-तरह के इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं सैलानियों को क्रिसमस...
धर्मशाला : विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज क्रिसमस के लिए पूरी तरह से सज गई है। क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के होटल दुल्हन की भांति सज गए हैं। होटलों में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर तरह-तरह के इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं सैलानियों को क्रिसमस पर लुभावाने के लिए होटलियर बेहतर पैकेज दे रहे हैं। बता दें कि क्रिसमस को लेकर मैक्लोडगंज के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया इन दिनों चली हुई है। देश-विदेश के सैलानी जहां क्रिसमस को लेकर मैक्लोडगंज के कई होटलों को बुक करवा रहे हैं, वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर भी अपनी बुकिंग करवा रहे हैं। क्रिसमस को लेकर मैक्लोडगंज के कई होटल पूरी तरह से सजे हुए हैं, ऐसे में यहां अब सैलानियों की चहल-पहल भी काफी बढ़ गई है।
सैलानी कर रहे कई तरह के इंतजाम
देश-विदेश से सैलानी मनाली में क्रिसमस सेलिब्रेशन और न्यू ईयर जश्न के लिए पहुंचाना शुरू हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि मैक्लोडगंज में पहुंच रहे सैलानी क्रिसमस को लेकर कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं। होटल एसोएिशन की मानें तो होटलों में डी.जे. पार्टी सहित अन्य गतिविधियों को आनंद लेने के लिए यहां होटलों के होने वाले आयोजनों को तलाश कर रहे हैं। वहीं शनिवार से जिला के मौसम के करवट बदलते ही यहां पहुंच देश-विदेश के सैलानियों को क्रिसमस पर व्हाइट क्रिसमस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
डीजे पार्टी का किया है अरेंज
अश्वनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन मैक्लोडगंज ने बताया कि पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज क्रिसमस के लिए पूरी तरह से सज गई है और क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के होटलों को दुल्हन की भांति सजाया गया है। क्रिसमस को लेकर होटल एसोसिएशन व होटल कारोबारियों ने सैलानियों के लिए डी.जे पार्टी व कांगड़ी धाम का भी इंतजाम किया हुआ है।