अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती ने किया विवाह, दोनों फरार

Edited By kirti, Updated: 23 Jul, 2018 09:55 AM

married women of different communities married

कांगड़ा जिला की उपतहसील गंगथ मेंं एक समुदाय के लड़के ने दूसरे समुदाय की लड़की के साथ विवाह कर लिया है। विवाह के बाद फि लहाल दोनों फ रार हैं। लड़की के परिवार वालों ने भरसक प्रयास किया कि लड़की को ढूंढ कर अपने घर वापसी कर परिवार में लाया जाए, परंतु...

गंगथ : कांगड़ा जिला की उपतहसील गंगथ मेंं एक समुदाय के लड़के ने दूसरे समुदाय की लड़की के साथ विवाह कर लिया है। विवाह के बाद फि लहाल दोनों फ रार हैं। लड़की के परिवार वालों ने भरसक प्रयास किया कि लड़की को ढूंढ कर अपने घर वापसी कर परिवार में लाया जाए, परंतु अभी तक उन दोनों का कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने इसकी शिकायत गंगथ पुलिस चौकी में भी दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। कई महीनों से इन दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक लड़की के परिवार वालों को भी थी, क्योंकि जानकारी के मुताबिक लड़की की मां ने उसे पहले भी इस मामले की जानकारी होने पर पीटा था। पुलिस चौकी गंगथ के ए.एस.आई. पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज हुई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। उक्त दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं तथा जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!