Edited By Ekta, Updated: 17 Nov, 2019 11:48 AM
देश के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 91वीं पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। स्कैंडल पॉइंट पर स्तिथ लाल लाजपत राय की प्रतिमा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिंक्षा मंत्री...
शिमला (तिलक): देश के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 91वीं पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। स्कैंडल पॉइंट पर स्तिथ लाल लाजपत राय की प्रतिमा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिंक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट सहित अन्य लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया।
इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के ऐसे कई महापुरुष थे जिन्होंने अपना जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया है। उन्हीं में से एक महान पुरुष लाला लाजपत राय है जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि उस समय अंग्रेजो के सामने बोलने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी। लेकिन लाला लाजपत राय ने उस दौर में सब लोगो को एकत्रित कर आंदोलन को आगे बढ़ाया। देश की आजादी के लिए उनका बड़ा योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिमला में स्केंडल पॉइंट पर यहां लाला लाजपत राय की पह मूर्ति लगी है और इसे लाहौर से बना कर लाया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरषों से हमेशा प्रेणना मिलती है।
बता दें कि लाला लाजपत राय ने अपनी पढ़ाई के दौरान लाहौर में भारत को पूर्ण राज्य दिलाने का फैसला कर लिया था और इस सोच के साथ उन्होंने 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसमें वह अंग्रेजों द्वारा किए गए लाठीचार्ज में बुरी तरह से घायल हो गए थे। 17 नवम्बर 1928 को इनकी मृत्यु हो गई थी। लाजपत राय ने उसी दौरान कह दिया था कि उनके सिर पर पड़ने वाली एक-एक लाठी अंग्रेजी हुकूमत को खत्म करने के लिए कील का काम करेगी।
पंचायती राज उपचुनाव के लिए सात बजे से शुरू हुआ मतदान
पंचायती राज उपचुनाव के लिए प्रदेश में आज वोट डाले जा रहे हैं। पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है जो दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंचायत वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना होगी। इसके अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतों की गिनती 18 नवंबर को होगी। 97 पंचायत वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त पी मित्रा के अनुसार जिला बिलासपुर में 11, चंबा में 17, हमीरपुर में 27, कुल्लू में 13, कांगड़ा में 53, लाहौल-स्पीति में 4, मंडी में 48, शिमला में 14, सिरमौर में 17, सोलन में 18 और ऊना में 25 सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें प्रधानों की 20, उपप्रधानों की 22 और वार्ड सदस्यों की 196 सीटें शामिल हैं। जिला परिषद की एक और पंचायत समिति की आठ सीटें हैं।