हूनर या हाथों का जादू, आंखों से कूड़े को चुटकियों में निकाल देती है मनोरमा (Video)

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2018 12:11 AM

क्षेत्र की महिला मनोरमा शर्मा आंखों से कूड़ा निकलने वाली महिला के नाम से जानी जाती है। उसके हाथों में ऐसा जादू है कि आंख में किसी भी प्रकार का कोई कूड़ा-कर्कट पड़ जाए तो वह बड़ी आसानी से उसे निकाल देती है।

कुनिहार: क्षेत्र की महिला मनोरमा शर्मा आंखों से कूड़ा निकलने वाली महिला के नाम से जानी जाती है। उसके हाथों में ऐसा जादू है कि आंख में किसी भी प्रकार का कोई कूड़ा-कर्कट पड़ जाए तो वह बड़ी आसानी से उसे निकाल देती है। वह पिछले करीब 40 वर्षों से यह काम कर रही हैं। मनोरमा के घर हाटकोट में सुबह से लोग पहुंच जाते हैं। वह इसके बदले मात्र आशीर्वाद मांगती है ताकि उसके हाथों से सभी का भला होता रहे। सर्वप्रथम उसने अपने पड़ोस की एक बच्ची की आंख से कूड़ा निकाला था। उसके बाद से यह सिलसिला आज तक जारी है।
PunjabKesari

माचिस की तीली में रूई लगाकर निकालती है कूड़ा
एक छोटी सी माचिस की तीली में रूई लगाकर वह आसानी से आंख से कूड़ा निकाल देती हैं। इस हुनर को देखने के लिए कई बार चिकित्सक तक उनके पास आ चुके हैं। उनको कई बार पंचायत एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। सामाजिक सेवाओं के लिए वह डी.सी. सोलन द्वारा भी सम्मानित हो चुकी हैं। उन्हें इस बात का हमेशा से मलाल रहा कि उन्हें आज तक किसी भी सरकार ने प्रोत्साहित नहीं किया। हाटकोट के उपप्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि मनोरमा शर्मा पिछले कई वर्षों से यह कार्य कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!