मनकोटिया ने सीमैंट के दामों पर घेरी BJP सरकार, लगाया ये बड़ा आरोप

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2018 10:00 PM

mankotia surround the bjp government on price of cement

हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार की सांठगांठ के चलते सीमैंट के दाम कम नहीं हो पा रहे हैं। यह बात शनिवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांगड़ा में कही। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश में सीमैंट...

कांगड़ा (अविनाश): हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार की सांठगांठ के चलते सीमैंट के दाम कम नहीं हो पा रहे हैं। यह बात शनिवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांगड़ा में कही। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश में सीमैंट कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए सीमैंट के दाम कम करने की बात कही थी लेकिन आज एक वर्ष बाद भी प्रदेश सरकार सीमैंट कंपनियों पर लगाम नहीं लगा पाई है।

पड़ोसी राज्यों में 100 रुपए प्रति बोरी कम रेट पर बिक रहा सीमैंट

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बनने वाला सीमैंट पड़ोसी राज्यों में लगभग 100 रुपए प्रति बोरी कम रेट पर बेचा जा रहा है और वही सीमैंट प्रदेश वासियों को 370 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस सरकार हो या भाजपा सरकार, दोनों सरकारों में सीमैंट कंपनियां अपनी गहरी पैठ के चलते सीमैंट के दाम कम नहीं कर रही हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि सीमैंट पर जी.एस.टी. कम की जाए और प्रदेश में इसके दाम 250 रुपए तक किए जाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!