भूस्खलन के बाद मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Edited By prashant sharma, Updated: 27 Jul, 2021 11:02 AM

mandi pathankot national highway closed after landslide

हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां बारिश का कहर जारी है वहीं दूसरी ओर भूस्खलन की कई घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा जानकारी मंडी के गुम्मा के की है। यहां भूस्खलन होने के कारण मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

मंडी : हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां बारिश का कहर जारी है वहीं दूसरी ओर भूस्खलन की कई घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा जानकारी मंडी के गुम्मा के की है। यहां भूस्खलन होने के कारण मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। मंगलवार सुबह मंडी कुल्लू एनएच 3 हणोगी मंदिर के पास भूस्खलन की जानकारी प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी और मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया था। सोमवार को भी मंडी-पठानकोट हाईवे पर दोपहर बाद गुम्मा के नजदीक अचानक पहाड़ी दरकने से यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। इससे वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहाड़ दरकने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाद में लोनिवि ने कर्मचारियों और मशीनरी से मार्ग को बहाल कर यातायात सुचारु किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!