मंडी में भूस्खलन, लोगों ने कैमरे में कैद किया भयानक मंजर (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 16 Aug, 2019 04:53 PM

मंडी के उपमंडल गोहर में शुक्रवार को भूस्खलन होने से पहाड़ी दरक गई। बता दें कि मौसम साफ में भी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने दोनों...

मंडी (पुरुषोत्तम): मंडी के उपमंडल गोहर में शुक्रवार को भूस्खलन होने से पहाड़ी दरक गई। बता दें कि मौसम साफ में भी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने दोनों ओर पहले ही वाहन रोक दिए जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है और पहाड़ी का हिस्सा लगातार गिर रहा है। 
PunjabKesari

सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और आसपास का इलाका खाली किया जा रहा है। मौके पर दूसरी सडक़ से लोग सारा तमाशा देखते रहे लेकिन दूसरे मार्ग पर यातायात थम गया है। बता दें कि बारिश के बाद यहां लगातार जमीन खिसक रही थी लेकिन आज दोपहर बाद अचानक पूरा पहाड़ दरक गया जिससे खतरा बढ़ गया है। डी.सी. ऋगवेद ठाकुर ने कहा कि स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!