मंडी के इतिहास में सबसे नालायक साबित हुए भाजपा सांसद : विक्रमादित्य सिंह

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2019 06:17 PM

mandi ashray sharma vikramaditya public meeting

मंडी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सोमवार को आनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने चौहणी, शवाड, चवाई, दलाश, कुठेड़, नित्थर व सराहर में जनसभाओं को भी संबोधित किया।

मंडी/आनी (नितेश सैनी): मंडी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सोमवार को आनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने चौहणी, शवाड, चवाई, दलाश, कुठेड़, नित्थर व सराहर में जनसभाओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर आश्रय शर्मा के साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रचार अभियान के दौरान हर जगह पर भारी संख्या में लोग जुटे और उन्होंने आश्रय शर्मा व विक्रमादित्य सिंह का भव्य स्वागत किया। प्रचार के दौरान अपने संबोधन में विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो भी आज तक घोषणा की है उनमें से एक भी वह पूरा नहीं कर पाए हैं। देश में भाजपा की हालत बेहद खराब है और उसकी केंद्र से विदाई तय है। अपनी हार को देखकर भाजपा नेता आज देश के जवानों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। ऐसा आजादी के बाद कभी नहीं हुआ, लेकिन भाजपा अपने स्वार्थ के लिए देश के वीर जवानों के नाम का इस्तेमाल कर रही है।

सांसद आज पी.एम. व सी.एम. के नाम पर वोट मांग रहे

उन्होंने कहा कि हिमाचल में मंडी से जो भी सांसद रहा है उसने अपने काम से अपनी पहचान बनाई है। लेकिन वर्तमान सांसद से नालायक सांसद न कभी पहले मंडी में हुआ है और न आगे कभी इतिहास में होगा, ऐसा उनका मानना है। अपने 5 साल के शासनकाल में सांसद संसद में 5 सवाल भी नहीं पूछ सके और न कोई योजना स्वीकार करवा पाए। आज वह किस मुंह से दोबारा अपने लिए मत मांग रहे हंै। कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद आज पी.एम. व सी.एम. के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन उनकी खुदकी कोई उपलब्धि नहीं है। जो सांसद 4 साल से अपनी इंकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाया, उससे एक जिम्मेदार सांसद होने की उम्मीद करना ही गलत है।

जो वायदा करूंगा उसे पूरा करूंगा : आश्रय शर्मा

आश्रय शर्मा ने कहा कि उनका एक ही ध्येय है वह है मंडी संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करवाना। उन्होंने कहा कि वह विकास को लेकर 6 बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के पदचिन्हों पर चल आगे बढ़ेंगे और जो वायदा करूंगा उसे पूरा करूंगा। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह भाजपा की जुमलेबाजी में न फंसे और विकास के लिए आने वाली 19 मई को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। इस मौके पर कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्वि सिंह भी उपस्थित रहे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!