CM जयराम बोले, सत्ता-संगठन में तालमेल के लिए शुरू होगा मंडल मिलन कार्यक्रम

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2018 09:55 PM

mandal matching program will be started for synergy in power organization

राज्य सरकार सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए मंडल मिलन कार्यक्रम को शुरू कर रही है। इसके तहत कार्यकर्ताओं सहित आम आदमी की समस्याओं का मंडल स्तर पर निवारण किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की...

शिमला: राज्य सरकार सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए मंडल मिलन कार्यक्रम को शुरू कर रही है। इसके तहत कार्यकर्ताओं सहित आम आदमी की समस्याओं का मंडल स्तर पर निवारण किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन अवसर पर कही। उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू किए गए जनमंच कार्यक्रम को सफल बताया, जिसके माध्यम से अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की समस्याओं का निवारण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगी ताकि इस समस्या का निवारण हो सके। उन्होंने देश और प्रदेश के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 9 माह के कार्यकाल में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया है।
PunjabKesari
लोकसभा चुनाव में अपने लक्ष्य प्राप्त करेगी भाजपा
उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अपने लक्ष्य 4/4 को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कतार में खड़े अंतिम व वंचित व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है और इसके लिए अजय भारत-अटल भाजपा का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका दिल्ली दौरा प्रदेश हित व आर्थिक समृद्धि के लिए होता है और सरकार 9 महीने के छोटे से कार्यकाल में 6,500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त करने में सफल रही है। इसी तरह 9 महीने के कार्यकाल में उन्होंने 68 में से 53 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है।
PunjabKesari
भाजपा का संगठन निचली इकाई तक पहुंचा : रामलाल
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि पार्टी का संगठन निचली इकाई तक पहुंचा है। उसका मूलमंत्र अपने बूथ को सबसे मजबूत करना है। अब भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर भी यही नारा मेरा बूथ सबसे मजबूत है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आज देश के सर्वमान्य नेता हैं और केंद्र सरकार पर साढ़े 4 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। नोटबंदी और जी.एस.टी. से देश को फायदा हुआ है और लोगों को मिलने वाला अनुदान सीधे उनके खाते में जा रहा है। केंद्र सरकार ने देश के 115 अति पिछड़े जिलों के लिए अलग व्यवस्था बनाई है।
PunjabKesari
शांता-धूमल ने भी दिए अहम सुझाव
बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अपना पक्ष रखा तथा सत्ता एवं संगठन में बेहतर तालमेल होने का दावा किया।

सोमेश गोयल सी.एम. से मिले
डी.जी. जेल सोमेश गोयल भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। इस दौरान उनकी विभागीय विषयों को लेकर चर्चा होने की सूचना है। उनकी इस मुलाकात के अंदरखाते कई मायने निकाले जा रहे हैं।

समस्याओं का निवारण करने के लिए मिले सुझाव
- पैट्रोलियम पदार्थों के साथ रसोई गैस कीमतों पर लगे लगाम।
- चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की नियुक्ति पर जल्द हो निर्णय।
- अफसरशाही पर नियंत्रण करना जरूरी।
- केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर हो अमल।
- सत्ता-संगठन में बेहतर तालमेल के साथ कार्यकर्ता को दी जाए तरजीह।
- जनमंच कार्यक्रम की सफलता पर हो काम, मंडल मिलन कार्यक्रम शीघ्र हो शुरू।

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!