8 माह बाद बहाल हुआ मनाली-काजा मार्ग, अब चंद्रताल झील के दर्शन कर सकेंगे सैलानी

Edited By kirti, Updated: 30 Jun, 2019 10:16 AM

manali kaza road

शनिवार को दोपहर बाद बी.आर.ओ. ने मनाली-काजा मार्ग को बहाल करने में सफलता पाई है। आज बी.आर.ओ. ने बड़ा दड़ा के समीप आए हिमखंड को हटाकर मनाली-काजा मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर दिया। इस मार्ग के बहाल होते ही सैलानी अब ऐतिहासिक चंद्रताल झील के दर्शन कर...

मनाली : शनिवार को दोपहर बाद बी.आर.ओ. ने मनाली-काजा मार्ग को बहाल करने में सफलता पाई है। आज बी.आर.ओ. ने बड़ा दड़ा के समीप आए हिमखंड को हटाकर मनाली-काजा मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर दिया। इस मार्ग के बहाल होते ही सैलानी अब ऐतिहासिक चंद्रताल झील के दर्शन कर सकेंगे। नवम्बर से बंद पड़ा यह मार्ग 8 महीने बाद पर्यटन नगरी मनाली से जुड़ गया है। इस मार्ग के बहाल होते ही विश्व के टॉप टैन टूरिस्ट डैस्टिनेशन में शामिल स्पीति घाटी जल्द ही सैलानियों से गुलजार होने वाली है।

सैलानियों को 8 माह बाद चंद्रताल झील व कुंजुम माता के दर्शन करने को मिलेंगे। शुरूआती दिनों में सफर सम्भल कर करना होगा। छोटे वाहन चालक अभी जोखिम न लें तो बेहतर रहेगा। इस बार कुंजम दर्रे सहित ग्राम्फु से बातल तक बर्फबारी अधिक होने से मनाली-काजा सड़क को बहाल करने में बी.आर.ओ. को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सड़क पर गिरे ग्लेशियरों के मलबे को हटाना भी बी.आर.ओ. के लिए चुनौती रहा है लेकिन बी.आर.ओ. ने अब इसमें सफलता हासिल कर ली है।

स्पीति मार्ग बहाली से स्पीति के पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। विदेशी सैलानी भी स्पीति पहुंचने के लिए मनाली-काजा मार्ग को प्राथमिकता देंगे। बी.आर.ओ. कमांडर कर्नल ऊमा शंकर ने बताया कि मनाली-ग्रांफू-काजा मार्ग बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बी.आर.ओ. सड़क बहाली के बाद प्राथमिकता में सड़क की मुरम्मत कर सफर को आरामदायक बनाने का हरसम्भव प्रयास करेगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!