मनाली के इस गांव में भूस्खलन से खतरे में मकान, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Edited By Ekta, Updated: 12 Mar, 2019 01:16 PM

manali at risk of landslides in the village houses

मनाली के साथ लगते प्रीणी गांव में मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इस स्थान पर पत्थर व मलबा लगातार गिर रहा है, जिससे मकान के गिरने का भी खतरा बन गया है। प्रीणी गांव के ग्रामीण सजे राम ने एस.डी.एम. मनाली से मदद की गुहार लगाई है। सजे राम ने आग्रह पत्र...

मनाली (ब्यूरो): मनाली के साथ लगते प्रीणी गांव में मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इस स्थान पर पत्थर व मलबा लगातार गिर रहा है, जिससे मकान के गिरने का भी खतरा बन गया है। प्रीणी गांव के ग्रामीण सजे राम ने एस.डी.एम. मनाली से मदद की गुहार लगाई है। सजे राम ने आग्रह पत्र भी एस.डी.एम. को सौंपा है, जिसमें उन्होंने प्रशासन से मदद को गुहार लगाई है। सजे राम ने बताया कि उनके घर के पास से एक बहुत बड़ी चट्टान गिर गई है, जिससे अब भारी भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनका मकान कभी भी इसकी चपेट में आ सकता है। उन्होंने मनाली प्रशासन से शीघ्र समस्या का हल करने व मदद करने का आग्रह किया है। एस.डी.एम. मनाली अश्विनी कुमार में कहा कि ग्रामीण की हरसंभव मदद की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!