Edited By Vijay, Updated: 20 Nov, 2018 05:36 PM
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते उपमंडल फतेहपुर में धमेटा के पास बन देवी मंदिर के पास जंगल में एक व्यक्ति रात के करीब 11 बजे महिला के कपड़े डाल कर घूमता हुआ पाया गया।
फतेहपुर (अजय): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते उपमंडल फतेहपुर में धमेटा के पास बन देवी मंदिर के पास जंगल में एक व्यक्ति रात के करीब 11 बजे महिला के कपड़े डाल कर घूमता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने उसे पकड़ा और पुलिस थाना फतेहपुर को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने में ले जाकर उससे पूछताछ की। मौके पर मिले आधार कार्ड से उक्त व्यक्ति की पहचान रमेश पाल के रूप में हुई है जोकि पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है।
व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं
जब पुलिस के कर्मचारी अनंत शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति कुकर रिपेयर करने का काम करता है और उसका मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं है। उसके बताने पर पता चला कि उसका ससुराल गंगथ में है तथा फतेहपुर में भी उसके रिश्तेदार हैं, जिन्होंने थाने में आकर उसकी पहचान की।
इसलिए डाले थे महिला के कपड़े
बताया जा रहा है कि उसके शरीर मे कोई विकार है और उसे किसी ने कहा था कि रात के समय माता के मंदिर में महिला के कपड़े डालकर जाने से वह ठीक हो जाएगा, जिसके कारण उसने ऐसा किया था।