Edited By Ekta, Updated: 24 Jan, 2019 11:44 AM
हिमाचल के कुल्लू का प्रसिद्ध पुरातन गांव मलाणा बर्फ में कैद हो गया है। यहां पर तीन फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहीं मलाणा के एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर बर्फबारी का दर्द सांझा किया है। उसने कहा कि यहां कुदरत का कहर बरपा हुआ है। ताजा बर्फबारी...
कुल्लू (मनमिंदर): हिमाचल के कुल्लू का प्रसिद्ध पुरातन गांव मलाणा बर्फ में कैद हो गया है। यहां पर तीन फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहीं मलाणा के एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर बर्फबारी का दर्द सांझा किया है। उसने कहा कि यहां कुदरत का कहर बरपा हुआ है। ताजा बर्फबारी होने से यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पानी भी जम गया है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यहां की 2 हजार के करीब आबादी भी घरों के अंदर रहने को मजबूर है। अब मलाणा के लिए यातायात सुविधा भी ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि घरों की छत्तों पर बर्फ ज्यादा पड़ने पर लोगों को भरकम ठंड के बीच बर्फ को हटाना पड़ रहा है। इसके अलावा घाटी के सबसे दुर्गम गांव ग्राहण में भी तीन फुट से अधिक बर्फ पड़ गई है।