Edited By Vijay, Updated: 02 Feb, 2019 10:26 PM
मनाली के कन्याल गांव की महिमा ठाकुर का ऑल इंडिया जूनियर कबड्डी टीम में चयन हुआ है। महिमा के चयन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। महिमा ठाकुर धर्मशाला के साई होस्टल में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही थी। इन दिनों महिमा गुजरात में अन्य खिलाडिय़ों के...
मनाली: मनाली के कन्याल गांव की महिमा ठाकुर का ऑल इंडिया जूनियर कबड्डी टीम में चयन हुआ है। महिमा के चयन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। महिमा ठाकुर धर्मशाला के साई होस्टल में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही थी। इन दिनों महिमा गुजरात में अन्य खिलाडिय़ों के साथ कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही है। कोच मेहर सिंह वर्मा का कहना है कि उक्त कैंप गुजरात के गांधीनगर में 12 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद महिमा कोलकाता के लिए रवाना होगी जहां पर 15 से 18 फरवरी तक राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
स्वर्ण पदक के लिए मेहनत कर रही पूरी टीम
महिमा ठाकुर ने बताया कि पूरी टीम स्वर्ण पदक के लिए मेहनत कर रही है। इससे पहले भी महिमा ने राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीते हैं। मनाली के खेम राज व इंदिरा ठाकुर के घर जन्मी महिमा ठाकुर को बचपन से ही कबड्डी में रुचि थी और वह इस खेल में कुछ करना चाहती थी। खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर सहित कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर ने महिमा को शुभकामनाएं दी हैं।