तस्वीरों में देखिए, हमीरपुर के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा से शरारती तत्वों ने की छेड़छाड़

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Nov, 2017 11:19 AM

mahatma gandhi statue of from miscreants did tampering

हमीरपुर के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता की लाठी को भी तोड़ दिया और फिर प्रतिमा के मुंह पर काला कपड़ा बांध कर उनका अपमान किया। मामला वीरवार रात का है। इस...

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता की लाठी को भी तोड़ दिया और फिर प्रतिमा के मुंह पर काला कपड़ा बांध कर उनका अपमान किया। मामला वीरवार रात का है। इस मामले का पता तब चला जब शुक्रवार सुबह लोग सैर के लिए निकले तो वह गांधी चौक पर यह नजारा देखकर हैरान रह गए। 
PunjabKesari

पुलिस ने शातिरों को जल्द पकड़ने का दिलाया भरोसा
स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बारे पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और एसडीएम ने गांधी चौक का बारीकी से निरीक्षण किया और शातिरों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि यह हमीरपुर का सबसे व्यस्त चौक है, ऐसे में यहां इस तरह की वारदात को अंजाम देना पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!