Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Sep, 2017 06:13 PM
चम्बा में कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर जगजाहिर हो गई।
चम्बा: चम्बा में कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर जगजाहिर हो गई। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण उस समय देखने को मिला जब कांग्रेस को मजबूत करने आ रहे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के पहुंचने से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान बाजार के मुख्य चौक पर ही कांग्रेसी कार्यकर्ता ने अपने ही युवा कार्यकर्ता की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इस मारपीट का मुख्य कारण हर्ष महाजन के पक्ष में नारेबाजी न करना बताया जा रहा है। हर्ष महाजन समर्थकों ने सरे बाजार एक युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता की पिटाई कर दी।
जोश भरने से पहले ही जोश में आ गए कार्यकर्ता
बता दें कि सुशील कुमार शिंदे चम्बा दौरे पर हैं। शनिवार दोपहर को शिंदे ने चम्बा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरना था लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ता इतने में जोश में आ गए कि आपस में ही भिड़ गए। कांग्रेसी कार्यकताओं में हुई मारपीट को लेकर चर्चा का माहौल काफी गर्म है। लोग इसे आगामी विस चुनावों के लिए सहीं नहीं बता रहे हैं।