दशहरा उत्सव में हुआ भव्य महाआरती का आयोजन, 101 ब्राह्मणों ने किया मंत्रोच्चारण

Edited By Vijay, Updated: 13 Oct, 2019 04:48 PM

maha arti in dussehra festival

अंतर्राष्ट्रीय देव महाकुंभ दशहरा पर्व में पुजारी कल्याण संघ द्वारा दिव्य एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें 101 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण किया। इस आरती में वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।

कुल्लू (मनमिंदर): अंतर्राष्ट्रीय देव महाकुंभ दशहरा पर्व में पुजारी कल्याण संघ द्वारा दिव्य एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें 101 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण किया। इस आरती में वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। रथ मैदान में उपस्थित भक्तों ने महाआरती में भाग लिया और देवी-देवताओं की आराधना की। इस दौरान वन मंत्री ने कहा कि दशहरा उत्सव में यह आयोजन दूसरी बार किया गया है तथा अगले साल से इसका आयोजन हर साल किया जाएगा जो अधिक भव्य होगा। उन्होंने कहा कि इस महाआरती के आयोजन से देवभूमि गुंजायमान होगी और यह दृश्य ईश्वरीय शक्ति का एक मनोरम गगनचुंबी बाध्य ध्वनि के साथ आकर्षण एवं आशीष प्रदान करने वाला होगा।
PunjabKesari, Maha Arti Image

देव कैंपों में होती है सभी देवताओं की आरती

वहीं पुजारी कल्याण संघ के अध्यक्ष इंद्र देव शास्त्री ने बताया कि दशहरा उत्सव में पूजा व आरती से सुबह व सायं का माहौल बेहद देवमय होता है लेकिन सभी देवताओं की आरती देव कैंपों में होती है और अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार की जाती है, ऐसे में अब हर साल रथ मैदान में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
PunjabKesari, Maha Arti Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!