Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2022 09:13 PM
सुबाथू छावनी में पागल कुत्ते ने शनिवार शाम को 12 वर्षीय बालिका को काट लिया। बालिका सामान लेकर जा रही थी कि उसे पागल कुत्ते ने काट लिया। लोगों ने बताया कि उक्त पागल कुत्ते ने अन्य कुत्तों को भी काट खाया है।
सुबाथू (निखिल): सुबाथू छावनी में पागल कुत्ते ने शनिवार शाम को 12 वर्षीय बालिका को काट लिया। बालिका सामान लेकर जा रही थी कि उसे पागल कुत्ते ने काट लिया। लोगों ने बताया कि उक्त पागल कुत्ते ने अन्य कुत्तों को भी काट खाया है। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद टीकाकरण के लिए धर्मपुर रैफर कर दिया गया है। सफाई एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रिंस ने बताया कि पागल कुत्ते को मारने के लिए टीम भेजी गई है। इसके अलावा छावनी क्षेत्र से कई कुत्तों को पकड़ कर दूरदराज के जंगल में छोड़ा गया है। इस मुहिम को और गति दी जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here