Watch Video: CM के गृह क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

Edited By Updated: 18 Dec, 2016 02:24 PM

मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है।

शिमला: मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। मुख्य संसदीय सचिव एवं रामपुर के विधायक नंद लाल के नजदीकी रिश्तेदार ने समर्थको सहित कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन थामा है। शनिवार को रामपुर भाजपा ने जिलाध्यक्ष अजय श्याम की अगुवाई में उनका स्वागत कर विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिसमें 15-20 क्षेत्ररे के दर्जनों गांवों के युवक और युवतियां शामिल थीं। रामपुर के समीप निजी होटल में उनका रामपुर भाजपा मंडल ने स्वागत किया।  

कांग्रेस बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम
इस दौरान महासू जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति इस वक्त डूबती नाव की तरह है इसलिए सांझीदार लोग किनारा करने में लगे हंै। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई थी लेकिन रोजगार देना तो दूर चहेतों को पिछले दरवाजे से नौकरी दिलाने के लिए मोदी सरकार द्वारा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती में मौखिक साक्षात्कार को खत्म करने की प्रक्रिया तक को लागू नहीं किया। यहां तक की कार्मिक विभाग ने 4 बार कैबिनेट में रखा लेकिन चारों बार टर्नडाऊन किया गया। 

कांग्रेस से ऊब चुके हैं लोग 
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम सिंह दरेक ने बताया कि लोग कांग्रेस से ऊब गए हैं, मोदी सरकार की नीतियों और गरीब हितेषी योजनाओं से लोग भारी संख्या में भाजपा में मिलने के लिए उत्सुक हैं। आने वाले समय में लोग तेजी से भाजपा शामिल होने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!