ऊना में भारी बारिश से 15.50 करोड़ का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 03 Aug, 2019 10:07 PM

loss in una by heavy rain

डी.सी. संदीप कुमार ने बताया कि गत दिवस हुई भारी बारिश के कारण जिला में लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपए की क्षति पहुंची है। इसमें सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को 5 करोड़ 77 लाख 30 हजार, लोक निर्माण विभाग को 5 करोड़ 34 लाख 16 हजार और स्वां नदी बाढ़...

ऊना: डी.सी. संदीप कुमार ने बताया कि गत दिवस हुई भारी बारिश के कारण जिला में लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपए की क्षति पहुंची है। इसमें सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को 5 करोड़ 77 लाख 30 हजार, लोक निर्माण विभाग को 5 करोड़ 34 लाख 16 हजार और स्वां नदी बाढ़ नियंत्रण परियोजना ऊना वृत्त को 3 करोड़ 33 लाख 70 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि हरोली उपमंडल के तहत 245 हैक्टेयर भूमि में लगी फसल के तबाह होने से प्रभावितों को 14 लाख 10 हजार रुपए की क्षति हुई। उन्होंने बताया कि 30 पक्के रिहायशी घरों को 9 लाख 10 हजार रुपए का नुक्सान पहुंचा है जबकि 44 कच्चे घरों को 12 लाख 29 हजार रुपए की क्षति पहुंची है। डी.सी. ने बताया कि इसके अतिरिक्त 29 पशुशालाओं के क्षतिग्रस्त होने से 4 लाख 86 हजार रुपए के नुक्सान का आकलन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावितों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

बंगाणा के प्रभावितों को मिली फौरी मदद

भारी बारिश के चलते बंगाणा ब्लॉक के तहत पड़ते कुछ क्षेत्रों में हुए नुक्सान पर जिला प्रशासन ने प्रभावितों को आर्थिक मदद दी है। डी.सी. संदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त रिहायशी घरों और पशुशालाओं के मालिकों को 1 लाख 77 हजार रुपए की राशि बतौर राहत प्रदान कर दी है। रिहायशी घरों को पहुंची क्षति के लिए मलकियत सिंह निवासी त्यासर को 27 हजार रुपए, अंजलि देवी निवासी भलेखू को 80 हजार रुपए तथा बड़ूही के धर्मपाल को 30 हजार रुपए की राशि जारी की गई। वहीं पशुशाला के मालिकों में चौकी खास के प्रमोद कुमार और बसलैहड़ के बाल किशन को 20-20 हजार रुपए की राशि दी गई।

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लिया नुक्सान का जायजा

उधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने एच.पी.एस.आई.डी.सी. के उपाध्यक्ष राम कुमार के साथ हरोली विधानसभा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लिया। ग्रामीण विकास मंत्री ईसपुर, भदसाली व सलोह गए और यहां नुक्सान के बारे में लोगों से बातचीत की तथा प्रशासन के अधिकारियों को फौरी राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नुक्सान का सही आकलन करने के निर्देश भी दिए ताकि प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जा सके। डी.सी. ऊना संदीप कुमार व एस.डी.एम. हरोली गौरव चौधरी भी उनके साथ रहे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!