मतगणना केंद्र पर साधारण कार्यकर्ता की तरह पहुंचे BJP अध्यक्ष, 4 सीटों पर जीत का किया दावा

Edited By kirti, Updated: 23 May, 2019 09:02 AM

loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव-2019 में जिला ऊना के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गिनती शुरू हो गई हैं। मतों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हो गया था। डिग्री कॉलेज ऊना में 5 हॉल बनाए गए हैं। जिसमें ऊना, कुटलैहड़ व हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना...

ऊना(अमित): लोकसभा चुनाव-2019 में जिला ऊना के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गिनती शुरू हो गई हैं। मतों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हो गया था। डिग्री कॉलेज ऊना में 5 हॉल बनाए गए हैं। जिसमें ऊना, कुटलैहड़ व हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए लगभग 300 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
PunjabKesari

वहीँ मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए हिमाचल पुलिस के लगभग 100 जवान व पैरा मिलिट्री फोर्स के 50 जवान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। मतगणना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बतौर काउंटिंग एजेंट सेवाएं दे रहे है। सत्ती ने प्रदेश की चारों सीटों के साथ-साथ केंद्र में भी मोदी सरकार बनने का दावा किया है। पहले राउंड में ऊना सदर, गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर बढ़त बनाए हुए है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!