हिमाचल में फिर से बनी बर्फबारी की संभावना, 4 दिन तक खराब रहेगा मौसम

Edited By Vijay, Updated: 24 Jan, 2020 09:40 PM

likely to get snow for 4 days in himachal

हिमाचल में फिर से मौसम बिगडऩे वाला है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी से पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम 30 जनवरी तक खराब रहेगा। प्रदेश में पिछले कई दिनों से बर्फबारी के जारी दौर के चलते प्रदेश के कई...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में फिर से मौसम बिगडऩे वाला है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी से पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम 30 जनवरी तक खराब रहेगा। प्रदेश में पिछले कई दिनों से बर्फबारी के जारी दौर के चलते प्रदेश के कई जिलों में सड़क मार्ग बंद थे, जिन्हें लोक निर्माण विभाग व प्रशासन मिलकर खोलने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रदेश में अब भी 76 सड़क मार्ग बंद हैं। आधे प्रदेश का पारा माइनस में चला गया है।

जनजातीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से काफी नीचे

जनजातीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से काफी नीचे होने से पानी के प्राकृतिक स्रोत जम गए हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। राज्य के 5 जिलों के 6 शहरों का पारा शुक्रवार को माइनस में रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, कुल्लू और मंडी शामिल हैं। शीतलहर से अभी निजात मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 27 जनवरी से पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फ बारी का अनुमान जताया है।

केलांग सबसे ठंडा स्थान, -15 न्यूनतम तापमान

लाहौल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -15 डिग्री पहुंच गया है। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान -5.2, मनाली में -3.6, कुफ री में -1.8, भुंतर में -0.4 और सुंदरनगर में -0.3 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा डल्हौजी में 0.8, पालमपुर में 1.5, चम्बा में 1.6, ऊना में 2.2, कांगड़ा व हमीरपुर में 2.8, बिलासपुर में 3, धर्मशाला में 3.6, जुब्बड़हट्टी में 4, शिमला में 4.5, मंडी में 5 और नाहन में 8.7 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्या बोले मौसम विभाग के निदेशक

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में मौसम साफ  रहेगा लेकिन पहाड़ी भागों में बर्फ बारी की संभावना है। 26 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 27 से 30 जनवरी तक पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी संभावना है, वहीं मैदानों में 28 व 29 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!