चम्बा में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बंद-45 घंटों से Blackout

Edited By Vijay, Updated: 09 Feb, 2019 08:48 PM

life disturb in chamba by the snowfall

पिछले दिनों चम्बा जिला में हुई बर्फबारी की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। बर्फबारी की वजह से चम्बा शहर की अधिकतर सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। भारी बर्फबारी की वजह से जगह-जगह पेड़ों के टूटने से बिजली की तारे व खम्बे टूट चुके हैं। पिछले...

चम्बा (अमृत पाल): पिछले दिनों चम्बा जिला में हुई बर्फबारी की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। बर्फबारी की वजह से चम्बा शहर की अधिकतर सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। भारी बर्फबारी की वजह से जगह-जगह पेड़ों के टूटने से बिजली की तारे व खम्बे टूट चुके हैं। पिछले करीब 45 घंटों से शहर व आसपास की विद्युत सेवाएं ठप्प पड़ी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने की वजह से शहर की इंटरनैट व्यवस्था भी चरमराई हुई है। चम्बा शहर की करीब 176 सड़कें इस बर्फबारी से बाधित हुई है और प्रशासन का अनुमान है कि आज शाम तक आधी से ज्यादा सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। वहीं बिजली विभाग भी शहर में ठप्प पड़ी विद्युत सेवा को बहाल करने में पूरी तरह से जुटा हुआ है।

भरमौर में हिमस्खलन से 5 घर व 500 से ज्यादा पौधे नष्ट

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में हिमस्खलन की वजह से काफी ज्यादा नुक्सान हुआ है। कूंर पंचायत में करीब 5 घर हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं, साथ ही वहां के बागवानों को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। इस हिमस्खलन में करीब 500 से ज्यादा पौधे नष्ट हो चुके हैं। वहींग्राम पंचायत प्यूरा  में भी एक 3 मंजिला मकान भूस्खलन के चपेट में आर जमींदोज हो चुका है।  कम्युनिकेशन न होने की वजह से अभी नुक्सान का पूरा आकलन लगाना मुश्किल हो रहा है।

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए जाना चम्बा का हाल

पिछले कल वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने चम्बा का हाल भी जाना था। इसी के चलते आज सुबह से ही जिलाधीश चम्बा हरिकेश मीणा जगह-जगह जाकर अपनी टीम के साथ हालात का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को जल्द से सेवाएं बहाल करने के दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों का जो नुक्सान हुआ है उसके लिए सरकार उनकी कुछ मदद करे ताकि वे आने वाले समय में अपनी थोड़ी बहुत अजीविका चला सकें।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!