Edited By Ekta, Updated: 09 Jun, 2019 11:20 AM
देश सेवा की शपथ लेकर हिमाचल के 21 सपूत सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इनमें से कांगड़ा जिला के पालमपुर के अफसर रजत राणा भी शामिल है। बता दें कि इनके परिवार की तीसरी पीढ़ी देश की सेना में अपना योगदान देगी। रजत की कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी की लहर...
कांगड़ा: देश सेवा की शपथ लेकर हिमाचल के 21 सपूत सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इनमें से कांगड़ा जिला के पालमपुर के अफसर रजत राणा भी शामिल है। बता दें कि इनके परिवार की तीसरी पीढ़ी देश की सेना में अपना योगदान देगी। रजत की कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। पिता आरएस राणा और परिवार के अन्य सदस्यों के चेहरे की खुशी इस बात का इस्तकबाल कर रही थी।
रजत के दादा एमआर राणा भी सेना में ऑनरेरी कैप्टन रहे। उनके पिता आरएस राणा भी एयरफोर्स में अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि रजत के मन में सेना में भर्ती होने का जज्बा बचपन में देखी 'बॉर्डर' फिल्म से जागा। अब उनका अगला लक्ष्य जिम्मेदारी से देश की सेवा करना है। उन्होंने युवाओं से देशसेवा के लिए सेना में आने की अपील की।