जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में निरमंड खंड रहा ओवर ऑल विजेता

Edited By kirti, Updated: 28 Sep, 2019 11:48 AM

level sports competition

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं अमर ठाकुर भाजपा महामंत्री, मेहर चंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला ठाकुर, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नैना...

कुल्लू (दिलीप): ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं अमर ठाकुर भाजपा महामंत्री, मेहर चंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला ठाकुर, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नैना कम्बोच, बिंदू देवी, संयोजक आई.टी. प्रकोष्ठ वर्षा ठाकुर और पार्षद अनीता शर्मा उपस्थित रहीं। पी.टी.एफ . अध्यक्ष जिला कुल्लू इंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि को कुल्लवी टोपी, मफलर व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी धर्म शर्मा ने पूरे 3 दिन के कार्यक्रम का ब्यौरा दिया। जिला स्तरीय कबड्डी छात्र के वर्ग में प्रथम आनी व द्वितीय निरमंड रहा। छात्रा वर्ग में पहला स्थान निरमंड व दूसरा स्थान कुल्लू-1 ने लिया। खो-खो छात्र वर्ग प्रतियोगिता में निरमंड ने पहला स्थान व नग्गर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

खो-खो छात्रा वर्ग में पहला स्थान निरमंड तो दूसरा स्थान नग्गर ने लिया। वालीबाल छात्र वर्ग में आनी प्रथम व निरमंड द्वितीय रहा। वालीबाल में छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में भी आनी ने पहला और निरमंड ने दूसरा स्थान लिया। छात्र वर्ग बैडमिंटन में प्रथम आनी तो द्वितीय बंजार रहा। छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में बंजार ने पहला तो निरमंड ने दूसरा स्थान लिया। चैस प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में बंजार ने पहला व आनी ने दूसरा स्थान लिया। छात्रा वर्ग में आनी ने पहला व कुल्लू-1 ने दूसरा स्थान लिया। एथलैटिक प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में निरमंड के रोहित ने पहला, नग्गर के राहुल ने दूसरा व बंजार के घनश्याम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में आनी की किरण ने पहला, कुल्लू-2 की छात्रा कशिश ने दूसरा और कुल्लू-1 की डिंपल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में निरमंड के रोहित ने पहला, राहुल ने दूसरा और कुल्लू-2 के पुष्कर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में निरमंड की कुसुम ने पहला, कुल्लू-2 की जैसमिन ने दूसरा और आनी की किरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में निरमंड के रोहित ने पहला और निरमंड के राहुल ने दूसरा और आनी व नग्गर के आयुष व राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में निरमंड की कुसुम व चांद ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर कब्जा किया। वहीं कुल्लू की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में कुल्लू-2 के अभिषेक ने पहला व हरीश ने दूसरा स्थान लिया और नग्गर के राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में बंजार की ङ्क्षडपल ने पहला और कुल्लू-2 की जैसमिन व साक्षी ने दूसरा स्थान और नग्गर की काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में निरमंड के नितीश ने पहला व कुल्लू-2 के राहुल ने दूसरा और आनी के निशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं छात्रा वर्ग शॉटपुट प्रतियोगिता में आनी की राजिया ने पहला, कुल्लू-2 की रीना ने दूसरा और कुल्लू-1 की रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जंप छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में निर्मल के राहुल ने पहला स्थान, कुल्लू-2 के पुनीत ने दूसरा व हानि के आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की लांग जंप प्रतियोगिता में निरमंड की अंजलि ने पहला, कुल्लू-2 की शमिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप छात्र वर्ग की प्रतियोगिता निरमंड के रोहित ने पहला व मोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और नग्गर के राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की हाई जंप प्रतियोगिता में निरमंड की अंजलि ने पहला व कुसुम ने दूसरा स्थान लिया। कुल्लू-2 की कृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकलगान में आनी के रोहित ने पहला स्थान, कुल्लू-2 की राजरानी लक्ष्मी ने दूसरा स्थान और बंजार की कृतिका नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में आनी के तेजस्वी शर्मा ने पहला स्थान, कुल्लू-2 की रचना ठाकुर ने दूसरा स्थान और बंजार की कृतिका नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल्लू ने पहला स्थान और निरमंड ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकांकी प्रतियोगिता में निरमंड ने पहला स्थान और आनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एक्टर का खिताब कुल्लू-2 के रविंद्र ठाकुर ने प्राप्त किया वहीं बैस्ट एक्ट्रैस कुल्लू-1 की दिव्या ने हासिल किया। बैस्ट एथलीट ब्वाय निरमंड के रोहित ने प्राप्त किया। बैस्ट एथलीट गर्ल निरमंड की कुसुम ने प्राप्त किया। मार्चपास्ट में कुल्लू-1 ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं अनुशासन में बंजार से बैस्ट ब्लॉक के लिए निरमंड को चुना गया।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!