Edited By Ekta, Updated: 17 Feb, 2019 11:56 AM
पांवटा साहिब के आंजभौज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला राजपुर गांव का सामने आया है जहां एक महिला अपनी बकरियां चरा रही थी इसी दौरान तेंदुए ने उसके सामने ही उसके एक बकरे पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया...
पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब के आंजभौज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला राजपुर गांव का सामने आया है जहां एक महिला अपनी बकरियां चरा रही थी इसी दौरान तेंदुए ने उसके सामने ही उसके एक बकरे पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो तेंदुआ उसे वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन्होंने देखा कि बकरा मर चुका है।
महिला ने बताया कि वह विधवा है और बकरियां पालकर अपना पालन पोषण करती है। अब तेंदुए के बार-बार हमले से स्थानीय लोग अपने पशुओं को भी चराने से डर रहे हैं। उसने सरकार से इस और ध्यान देने की गुहार लगाई है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को जब इस मामले की सूचना पहुंची तो उन्होंने कहा कि आज वह चित्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।