Edited By kirti, Updated: 03 Mar, 2019 02:00 PM
मनाली गांव में दो तेंदुओं ने आतंक मचा दिया है। आज रविवार सुबह मनाली गांव के एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान तापे राम उम्र 67 मनाली गांव के रूप में हुई है।
मनाली (सोनू शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के मनाली में 2 तेंदुओं ने आतंक मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसके चलते वहगम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसकी पहचान तापे राम उम्र 67 मनाली गांव के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे तेंदुए ने तापे राम पर हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाकर उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं मिशन अस्पतला के डॉक्टर ए फिलिप ने बताया कि व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया है तथा व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। मनाली गांव ग्राम पंचायत प्रधान मोनिका भारती ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों ने मनाली गांव व ढूंगरी के आसपास दो तेंदुओ देंखे जिसकी वन विभाग को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि दो दिनों में एक व्यक्ति सहित भेड़ों व कुतों पर तेंदुए ने हमला किया है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग ने एक तेंदुए को तो रेस्क्यू कर लिया है। लेकिन एक अभी भी पकड़ में नहीं आया है। जिस कारण ग्रामीणों में अभी भी खौफ का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया कि दूसरे तेंदुए को भी शीघ्र रेस्क्यू किया जाए।