नाहन में तेंदुए का आतंक, 17 बकरियों को बनाया शिकार

Edited By Simpy Khanna, Updated: 28 Sep, 2019 01:16 PM

leopard marshals goats

सिरमौर के गिरिपार इलाके की भराड़ी पंचायत के भानरा गांव में एक तेंदुए ने 17 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए की दस्तक के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह पहला मौका नहीं है जब तेंदुए ने बकरियों को अपना निवाला बनाया, बल्कि इससे पहले भी वह...

नाहन : सिरमौर के गिरिपार इलाके की भराड़ी पंचायत के भानरा गांव में एक तेंदुए ने 17 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए की दस्तक के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह पहला मौका नहीं है जब तेंदुए ने बकरियों को अपना निवाला बनाया, बल्कि इससे पहले भी वह कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। वर्तमान में तेंदुए ने भानरा निवासी दौलतराम की 9 बकरियों व ईश्वरदास की 8 बकरियों को अपना शिकार बनाया है। जबकि दो बकरियों को बुरी तरह से घायल कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पशुपालक जंगल से अपनी बकरियों को चराकर घर वापस लाए और पशुशाला में बंद कर दिया था। सुबह जब वह अपनी बकरियों को चारा डालने के लिए पशुशाला पहुंचा, तो नजारा देख दंग रह गया। तेंदुआ रात को उनकी बकरियों को अपना शिकार बना चुका था। पीड़ित पशुपालकों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। वहीं पंचायत प्रधान चंद्र मोहन ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!