हिरन पंचायत में तेंदुए ने 4 बकरियां को बनाया शिकार

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 14 Oct, 2020 07:13 PM

leopard hunts 4 goats in hiran panchayat

ज्वालाजी की हिरन पंचायत के हलेड गांव में गत रात तेंदुए ने 4 बकरियों पर हमला बोलकर उन्हें मार डाला। हालांकि इस बीच घर के सदस्यों ने सूझबूझ से 2 बकरियों को बचा लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने हलेड में मदन लाल पुत्र गोपाला राम की चार बकरियों को मार...

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालाजी की हिरन पंचायत के हलेड गांव में गत रात तेंदुए ने 4 बकरियों पर हमला बोलकर उन्हें मार डाला। हालांकि इस बीच घर के सदस्यों ने सूझबूझ से 2 बकरियों को बचा लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने हलेड में  मदन लाल पुत्र गोपाला राम की चार बकरियों को मार डाला है, जिसके चलते पीड़ित को हजारों का नुक्सान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रात के समय तेंदुए की पशुशाला में दस्तक के बाद जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। वहीं घर का मालिक भी अपनी पशुशाला की तरफ भागा तो देखा कि तेंदुए ने उसकी 4 बकरियों को मार डाला है। हालांकि इस दौरान जब 2 बकरियों को बचा लिया। इसके बाद मदन लाल दोबारा पशुशाला की तरफ गया तो वहां देखा कि तेंदुए द्वारा मारी हुई 4 बकरियों में से 2 बकरियां को वह उठा ले गया था। लोगों को शक था कि तेंदुआ आसपास ही कहीं छिपा है, ऐसे में घर का कोई सदस्य दोबारा पशुशाला में नहीं गया और सुबह जब वह वहां गए तो पता ला कि तेंदुआ एक और मरी हुई बकरी को साथ ले गया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!