Edited By Simpy Khanna, Updated: 14 Aug, 2019 12:56 PM
ग्राम पंचायत बैली के गांव चुकरा में एक घर में तेंदुए घुस गया। वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। विभाग द्वारा पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य जांचने के लिए उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है। यदि स्वास्थ्य सही पाया...
चंबा : ग्राम पंचायत बैली के गांव चुकरा में एक घर में अचानक तेंदुए घुस गया। वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल कर ली। विभाग द्वारा पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य जांचने के लिए उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है। यदि स्वास्थ्य सही पाया गया तो विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कर्म चंद नाम के व्यक्ति के घर में बीती रात तेंदुआ घुस आया। घर के आंगन में घूम रहे तेंदुए को कर्म चंद के पुत्र बिपन ने देखा। बिपन ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया और सूझबूझ का परिचय देते हुए तेंदुए को घर के आंगन में मौजूद आटा चक्की में कैद कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम में आरओ कुलदीप कालिया, बीओ अब्दुल हमीद व सलीम खान, वन रक्षक सतीश कुमार, रोहित कुमार व संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उसे पिंजरे में कैद करने में जुट गए। करीब साढ़े छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुबह करीब साढ़े पांच बजे पिंजरे में कैद किया गया।