ब्याना पंचायत के बागडा में तेंदुए के शावक का शव मिला

Edited By prashant sharma, Updated: 04 Apr, 2021 01:55 PM

leopard cub s body found in bagana of bayana panchayat

जिला चंबा के उपमंडल सलूणी की पंचायत ब्याना में बागडा नामक स्थान पर तेंदुए के शावक का अज्ञात अवस्था में शव मिला, साथ में तेंदुए के शावक के शव की कुछ दूरी पर कुत्ते का शव भी पड़ा है।

सलूणी (शक्ति प्रसाद) : जिला चंबा के उपमंडल सलूणी की पंचायत ब्याना में बागडा नामक स्थान पर तेंदुए के शावक का अज्ञात अवस्था में शव मिला, साथ में तेंदुए के शावक के शव की कुछ दूरी पर कुत्ते का शव भी पड़ा है। तेंदुए के शावक के शव को सर्व प्रथम गांव की लड़की ने देखा और उसकी सूचना पंचायत उपप्रधान अजय कुमार को दी। उपप्रधान ने प्रभावी करवाई करते हुए संबंधित विभाग के वन मंडलाधिकारी कुलदीप जंबाल को दी। वन मंडलाधिकारी कुलदीप जंबाल ने वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कालिया को घटना स्थल का जाने के निर्देश जारी किए। वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कालिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी जांच दौरान प्रथम दृश्य में तेंदुए के शावक की मौत किसी अन्य जानवर द्वारा हमले से दम घुटने से हुई माना जा रहा है क्योंकि तेंदुए के शावक के शव पर जानवर के दांत से कटने के निशान पाए गए हैं।

हालांकि तेंदुए के शावक की मौत का क्या कारण है अभी खुलासा नहीं हो पाया है, सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर हो पाएगा। वन विभाग ने तेंदुए के शावक को मौत की शिकायत पुलिस विभाग में दर्ज करवा दी है। वहीं उपमंडलाधिकारी पशुपालन के प्रभारी डॉ चमन सिंह के नेतृत्व में टीम, डॉ सतीश कुमार, डॉ सतिंदर कुमार तेंदुए के शावक का पोस्टमार्टम करने के लिए घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है। पशुपालन विभाग की टीम द्वारा शावक के शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत वन विभाग सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने उपरांत विभाग पंचायत प्रधान के नेतृत्व में कमेटी गठित कर शावक के शव का उनके नेतृत्व में शावक का दाहसंस्कार करेगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!