मंडी में लैपर्ड कैट दिखने से मचा हड़कंप, बुलाने पड़े फॉरेस्ट कर्मचारी (Video)

Edited By Ekta, Updated: 30 Jan, 2019 03:47 PM

मंडी शहर के टाउन हॉल के पास वाले नाले में लैपर्ड कैट दिखने से शहर वासियों में हड़कंप मच गया। तेंदुए की शक्ल होने के कारण लोग अधिक दहशत में आ गए और इसे तेंदुए का बच्चा समझने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर...

मंडी (नीरज): मंडी शहर के टाउन हॉल के पास वाले नाले में लैपर्ड कैट दिखने से शहर वासियों में हड़कंप मच गया। तेंदुए की शक्ल होने के कारण लोग अधिक दहशत में आ गए और इसे तेंदुए का बच्चा समझने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि यह लैपर्ड कैट है और गंभीर रूप से घायल है। इसे पकड़कर पिंजरे में डालकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर इसका उपचार किया जा रहा है। 
PunjabKesari

डीएफओ मंडी एसएस कश्यप ने बताया कि टाउन हॉल के पास लैपर्ड कैट को पकड़ा गया है। यह बिल्ली की ही एक प्रजाति है जोकि देखने में तेंदुए की तरह होती है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह बिल्ली ठंड के कारण जंगल से भटक कर शहर में पहुंची है और यहां पर कुछ कुत्तों ने इसे नोचा है। उन्होंने बताया कि लैपर्ड कैट का उपचार करने के बाद इसे दोबारा से जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वहीं जब इस लैपर्ड कैट को पकड़ा गया तो उसके बाद यह लोगों के आकषर्ण का केंद्र बन गई। लोग इसे खाने-पीने की चीजें देने लगे और इसकी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने लगे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!