संदिग्ध परिस्थितियों में मिला तेंदुए का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

Edited By Ekta, Updated: 21 Sep, 2018 01:05 PM

leopard body found in suspicious circumstances

नाहन जिले के उपमंडल राजगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुए का शव मिला है। मामला राजगढ़ वन मंडल के तहत नारग रेंज में सामने आया है। फिलहाल तेंदुए की मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

नाहन (सतीश): नाहन जिले के उपमंडल राजगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुए का शव मिला है। मामला राजगढ़ वन मंडल के तहत नारग रेंज में सामने आया है। फिलहाल तेंदुए की मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ बदहवास परिस्थितयों में सरोल गांव में देखा गया था। आज यह मृत अवस्था में मिला। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वहीं वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। 
PunjabKesari

विभाग के आरओ मंजीत सिंह ने घटना की सूचना मिलते ही तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। तेंदुए के शव पर किसी भी प्रकार की बुलेट इंजरी के निशान नहीं पाए गए है। पुलिस को सूचना देने के बाद तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा की तेंदुए की मौत किस कारण हुई है। वन्य प्राणी अधिनियम के तहत संदर्भ में राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!