बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा

Edited By Vijay, Updated: 05 Jun, 2020 11:29 PM

leopard attack on woman

कुल्लू जिला के आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत खणी के मौहवीं गांव की एक महिला को शुक्रवार दोपहर बाद एक तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह नोच डाला। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मोहर सिंह अपने बगीचे में घास काट कर रही थी।

आनी (ब्यूरो): कुल्लू जिला के आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत खणी के मौहवीं गांव की एक महिला को शुक्रवार दोपहर बाद एक तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह नोच डाला। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मोहर सिंह अपने बगीचे में घास काट कर रही थी। बगीचा जंगल के साथ सटा होने के कारण पहले से ही घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिलाके जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने पर तेंदुआ डरकर वहां भाग गया लेकिन उसने महिला को बुरी तरह से नोच डाला था।

ग्राम पंचायत खणी के प्रधान अनूप ठाकुर ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल हुई महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आनी अस्पताल भेज दिया गया है। इस दौरान फोरैस्ट गार्ड विकास रोच के अलावा वन कर्मी त्वारू राम भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द से जल्द पकडऩे की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में लोगों को डर के साये में न रहना पड़े।

बता दें कि तेंदुआ कई बार ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। कुछ माह पहले भी तेंदुआ एक 3 वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बना चुका है। आनी के विभिन्न गांवों में तेंदुए के हमले बढ़ रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि पिंजरा लगाने के आदेश दे दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!