समाज के लिए प्रेरणा बने दिवंगत कामरेड मोहर सिंह, IGMC में देह दान

Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2019 03:25 PM

late comrade mohar singh become inspiration for society

हिमाचल में भी अब लोग देह दान के लिए आगे आ रहे हैं। कामरेड मोहर सिंह का बीते दिन पी.जी.आई. में निधन हो गया। मोहर सिंह जीते जी तो समाज के लिए काम करते ही रहे लेकिन मरने के बाद अपनी देह दान कर लोगों के लिए प्रेरणा बन गए। उनकी देह को परिजनों ने शनिवार...

शिमला (राजीव): हिमाचल में भी अब लोग देह दान के लिए आगे आ रहे हैं। कामरेड मोहर सिंह का बीते दिन पी.जी.आई. में निधन हो गया। मोहर सिंह जीते जी  तो समाज के लिए काम करते ही रहे लेकिन मरने के बाद अपनी देह दान कर लोगों के लिए प्रेरणा बन गए। उनकी देह को परिजनों ने शनिवार को आई.जी.एम.सी. में दान कर दिया। मोहर सिंह ने अपनी देह दान करने के लिए आई.जी.एस.सी. में रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं बीते दिन उनका निधन हो गया और उसके बाद परिजनों और सी.पी.आई.एम. के नेताओं ने आई.जी.एम.सी. में उनकी देह दान कर दी। भूतपूर्व सी.पी.आई.एम. के महासचिव रहे मोहर सिंह सरकारी नौकरी छोड़कर सी.पी.आई.एम. मेंं शामिल हुए थे, जिनको सभी कामरेड गुरु जी कहकर बुलाते थे। आज आई.जी.एम.सी. शिमला में उनकी देह दान की गई ताकि उनकी देह किसी जरूरतमंद के काम आ सके।

अब तक 364 लोग करवा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

अब तक 364 लोग देह दान के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और 5 ने देह दान की है। आई.जी.एम.सी. के एम.एस. डा. जनकराज ने कहा कि मोहर सिंह ने देह दान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था और परिजनों ने उनकी देह आई.जी.एम.सी. को सौंप दी है। यह देह मैडीकल के छात्रों के स्टडी के काम आती है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने देह दान के लिए आगे आना चाहिए इससे जो छात्र मैडीकल की पढ़ाई कर रहे है उन्हें मानव शरीर के बारे में जानने में आसानी होती है और मोहर सिंह जैसी दिवंगत आत्माओं से प्रेरणा लेकर लोगों को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!