चम्बा में इस साल की सबसे बड़ी चरस की खेप बरामद

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 08 Mar, 2021 06:54 PM

largest charas consignment recovered in chamba this year

पुलिस ने चम्बा में 4 किलो 12 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में इस साल की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। इसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने...

चम्बा (काकू चौहान): पुलिस ने चम्बा में 4 किलो 12 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में इस साल की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। इसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस की खेप कहां से आई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। कई बड़ी मछलियां भी जाल में फंस सकती है।

सोमवार को पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने हवलदार वीरेंद्र के नेतृत्व में आरक्षी संजय कुमार व नीरज के साथ चम्बा-पठानकोट एन.एच. पर उदयपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। ट्रैफिक चैकिंग के दौरान एक निजी बस एच.पी.68वी.-0164 चम्बा की तरफ से आई। यह बस चम्बा से शिमला जा रही थी। बस को चैकिंग के लिए रूकवाया। इसके बाद बस में बैठे यात्रियों की तलाशी शुरू की गई। बस में बैठे ताज मुहम्मद (33)पुत्र रमजान निवासी गांव मदरोगा डाकघर लाहरा तहसील सलूणी जिला चम्बा के पीठू बैग को चैक किया तो उसके अंदर 4 किलो 12 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि एस.पी. अरूल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी तफ्तीश जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!