कल्हेल-बंजली मार्ग पर Landslide, 3 पंचायतों का कटा संपर्क

Edited By Vijay, Updated: 05 Oct, 2018 07:57 PM

landslide on kalehli banjli road

शुक्रवार देर शाम चम्बा जिला में कल्हेल-बंजली मार्ग पर भू-स्खलन होने से मार्ग बन्द हो गया है। मार्ग के बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे भू-स्खलन हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप्प हो...

चम्बा: शुक्रवार देर शाम चम्बा जिला में कल्हेल-बंजली मार्ग पर भू-स्खलन होने से मार्ग बन्द हो गया है। मार्ग के बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे भू-स्खलन हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई। मार्ग के बंद होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपको बता दें कि कल्हेल-बंजली मार्ग 3 पंचायतों का मुख्य मार्ग है जिसमें कल्हेल, चरोड़ी व करेरी पंचायतें आती हैं। इस मार्ग के बन्द हो जाने से यहां की जनता काफी परेशान है। लोगों को एक ही आस है कि कब ये मार्ग खुलेगा और कब लोग अपने-अपने घर पहुंचेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश का कहर चम्बा जिला में हर जगह देखने को मिला है। हर जगह भारी भू-स्खलन कई सड़कें बंद रहीं जबकि जगह-जगह फसलों की तबाही भी देखने को मिली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!