Edited By kirti, Updated: 06 Jul, 2019 05:01 PM
हिमाचल प्रदेश के सोलन-चायल सड़क पर साधुपुल में लैंडस्लाइड हुआ है। जिसके चलते यह रोड बंद हो गया है। जिसे बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं लैंडस्लाइड के कारण लोगों के घरों के अंदर गया मलबा बाहर निकाला जा रहा है।
सोलन(अमित डोभाल): हिमाचल प्रदेश के सोलन-चायल सड़क पर साधुपुल में लैंडस्लाइड हुआ है। जिसके चलते यह रोड बंद हो गया है। जिसे बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं लैंडस्लाइड के कारण लोगों के घरों के अंदर गया मलबा बाहर निकाला जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस लैंडस्लाइड से कई वाहन भी मलबे में दब गए है। देर रात हुई तेज बारिश ने साधु पुल में खूब कहर बरपाया है। पर्यटक नगरी चायल के निकट साधु पुल में भारी बारिश के चलते कई घरों व होटलों में मलबा और कीचड़ घुस गया है।
इसके इलावा कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं जेसीबी की मदद से सड़क को बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं वही घरों और होटलों में घुसे मलबे और कीचड़ को हटाया जा रहा है।