Edited By kirti, Updated: 26 Aug, 2019 06:01 PM
पालमपुर क्षेत्र में बादल फटने की घटना को अभी 1 सप्ताह भी नहीं बीता था कि फिर से सौरभ वन विहार के समीप न्युगल नदी के किनारे लैंडस्लाइड होने से दो महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गए हैं। साथ ही कई गांवों का संपर्क कट गया है। लैंडस्लाइड की घटना आज सुबह हुई है।...
पालमपुर(मुनीष दिक्षित): पालमपुर क्षेत्र में बादल फटने की घटना को अभी 1 सप्ताह भी नहीं बीता था कि फिर से सौरभ वन विहार के समीप न्युगल नदी के किनारे लैंडस्लाइड होने से दो महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गए हैं। साथ ही कई गांवों का संपर्क कट गया है। लैंडस्लाइड की घटना आज सुबह हुई है। इससे पालमपुर-बंदला-कंडी तथा रजनाली मार्ग बंद हो गए हैं। कंडी की तरफ से आने वाले लोगों को आने में काफी दिक्कत हो रही है।
इसके लिए प्रशासन ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से नयुगल नदी में 2 लकड़ी के छोटे अस्थाई पुलों का निर्माण शुरू कर दिया है। लैंडस्लाइड होने से लोक निर्माण विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है साथ ही आईपीएच की एक बड़ी महत्वपूर्ण पाईप भी टूट गई है। इससे पालमपुर तथा सुलह के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है।