Edited By kirti, Updated: 22 Jun, 2019 05:12 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दोपहर बाद आज शिमला के अनाडेल पहुंचे। जहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि आडवाणी एक सप्ताह के लिए अपनी...
शिमला(योगराज) : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दोपहर बाद आज शिमला के अनाडेल पहुंचे। जहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि आडवाणी एक सप्ताह के लिए अपनी बेटी संग शिमला स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचे हैं। सरकार ने लाल कृष्ण आडवाणी को राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।