लाखों कर्मचारियों को हिमाचल दिवस पर सौगात मिलने की आस

Edited By Ekta, Updated: 15 Apr, 2018 09:10 AM

lakhs employees to himachal din the gift

हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से राज्य के लाखों कर्मचारियों को सौगात मिलने की आस है। कर्मचारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री उनके लिए कोई न कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को डी.ए. की भी उम्मीद है। केंद्र की तरफ से घोषणा के...

शिमला (राक्टा): हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से राज्य के लाखों कर्मचारियों को सौगात मिलने की आस है। कर्मचारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री उनके लिए कोई न कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को डी.ए. की भी उम्मीद है। केंद्र की तरफ से घोषणा के बाद कर्मचारियों को 2 फीसदी डी.ए. देय है। इसी तरह नियमित कर्मचारियों को 4-9-14 के टाइम स्केल की उम्मीद भी है। हालांकि राज्य की वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों को कोई बड़े वित्तीय लाभ दे। हालांकि सरकार कर्मचारी वर्ग को खुश करने के लिए कुछ न कुछ तोहफा दे सकती है। 


इस बार हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान में होगा। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। शिमला में आयोजित होने वाला कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। नूरपुर स्कूल बस हादसे को देखते हुए हिमाचल दिवस समारोह कांगड़ा जिला के इंदौरा के बजाय शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा। अनुबंध और आऊटसोर्स कर्मचारियों को उम्मीदें हैं कि हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री उनको बड़ा तोहफा दे सकते हैं। पूर्व सरकार ने अनुबंध की अवधि को 5 से कम कर 3 साल किया था। अनुबंध कर्मचारी अब इसे 2 साल करने का आग्रह राज्य सरकार से कर रहे हैं। इसी तरह आऊटसोर्स कर्मचारी नियमितीकरण की नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। 


राज्य पुलिस के साथ अन्य एजैंसियां भी अलर्ट
हिमाचल दिवस को देखते हुए पुलिस विभाग व राज्य की अन्य एजैंसियां भी सतर्क हो गई हैं। इसके तहत मुख्य स्थानों पर सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। पर्यटन स्थलों के साथ-साथ राज्य के प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। राज्य स्तरीय समारोह को देखते हुए रिज मैदान व इसके आसपास बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत रिज मैदान को सैक्टरों मे बांटा गया है। पुलिस मुख्यालय से भी सभी जिला अधीक्षकों को पहले ही व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 


क्यू.आर.टी. और एस.ए.जी. के कमांडो रहेंगे तैयार
सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्य स्थानों पर त्वरित कार्रवाई दल (क्यू.आर.टी.) और स्पैशल एक्शन गु्रप (एस.ए.जी.) के कमांडो भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता भी मोर्चा संभालेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!